अररिया में बड़ी कार्रवाई: घर से 180 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
अररिया। नगर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी के घर से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया।
गुप्त सूचना पर गठित की गई टीम
नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया। सूचना थी कि नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप का भंडारण कर तस्करी की जा रही है।
पेट्रोल पंप के समीप दूसरे घर में छापेमारी
पुलिस टीम ने खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 11 निवासी मो. आवेश आलम, पिता स्व. आबिद आलम के जीरो माइल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप दूसरे घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घर की तलाशी में 180 बोतल कफ सिरप बरामद
पुलिस ने घर की तलाशी लेने पर 180 एमएल की 180 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी को नगर थाना लाया गया।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में एसआई मुकेश कुमार, एसआई श्वेता कुमारी, एसआई अमित कुमार एवं एएसआई पुष्कर सिंह शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।