हेडलाइन:
महिला दिवस पर सहरसा में दो महिला पुलिस अधिकारी सम्मानित, डीआईजी कुमार आशीष और एसपी हिमांशु ने दिया प्रशस्ति पत्र
खबर:
सहरसा जिले में कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों को रविवार को सम्मानित किया। यह सम्मान महिला दिवस के अवसर पर दिया गया।
बनमा ईटहरी थाना की थाना प्रभारी खुशबू कुमारी और एसआई आभा कुमारी को उनके बेहतर कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र और वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया गया।
डीआईजी कुमार आशीष ने इस अवसर पर कहा कि महिला पुलिसकर्मी आज हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने भी दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी दोनों महिला अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।