Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा की बेटियों का कमाल: साँझा ने 404 तो निशा ने 412 अंक लाकर बढ़ाया मान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 23, 2026

SAHARSA:सहरसा की बेटियों का कमाल: साँझा ने 404 तो निशा ने 412 अंक लाकर बढ़ाया मान

हेडलाइन:
सहरसा की बेटियों का कमाल: साँझा ने 404 तो निशा ने 412 अंक लाकर बढ़ाया मान

सहरसा। जिले के बनगाँव निवासी संजय पंडित की पुत्री साँझा कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्ट्स संकाय से 500 में 404 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और गाँव का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

साँझा की इस उपलब्धि पर संस्था की चेयरमैन दीपिका कुमारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनकी मेहनत व लगन की सराहना की।

वहीं दूसरी ओर बसौना निवासी निशा प्रजापति, जो नारायण पंडित की पुत्री हैं, ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा के Arts Stream फाइनल रिजल्ट में 412 अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। निशा की इस उपलब्धि पर भी परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें बधाई दी और आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।