Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:बिहार दिवस पर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 23, 2026

MADHEPURA:बिहार दिवस पर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

हेडलाइन:
बिहार दिवस पर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट: रामानंद कुमार

कुमारखंड (मधेपुरा)। प्रखंड के परमानन्द पुर स्थित आवासीय सफल साधना शिक्षा निकेतन में आयोजित वार्षिक परीक्षा का परिणाम बिहार दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह में घोषित किया गया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्था की चेयरमैन पार्वती कुमारी और सचिव रिंकी कुमारी ने बताया कि विद्यालय बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त है और यहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

समारोह में प्राचार्य उमाशंकर सर, सह-प्राचार्य आशीष सर, वरिष्ठ शिक्षक अजय सर, शिक्षक बालकृष्ण सर, सुनील सर, निप्पो सर और मनीष सर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और छात्र-छात्राओं की भी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।