Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:अवैध हथियार से खेलना पड़ा भारी: पिता की लापरवाही से 4 साल की बेटी को लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2026

SAHARSA:अवैध हथियार से खेलना पड़ा भारी: पिता की लापरवाही से 4 साल की बेटी को लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

हेडलाइन:
अवैध हथियार से खेलना पड़ा भारी: पिता की लापरवाही से 4 साल की बेटी को लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार

सौरबाजार (सहरसा):
थाना क्षेत्र के नादो पंचायत के मधुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर में रखे अवैध हथियार से छेड़छाड़ के दौरान पिता की लापरवाही उसकी चार वर्षीय बेटी पर भारी पड़ गई। गोली सीधे बच्ची के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल बच्ची कुमारी संजना, पिता विकास कुमार शर्मा की पुत्री है, जिसे आनन-फानन में सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद आरोपी पिता विकास शर्मा ने पिस्टल को अपने एक दोस्त के घर छिपा दिया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हथियार और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे और थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी खालीद हयात ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हथियार अवैध था और उसी से छेड़छाड़ के दौरान गोली चली। एसपी हिमांशु के निर्देश पर गठित एसआईटी ने महज 12 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक गतिविधियों और हथियार के स्रोत की जांच में जुटी है।