Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:मोबाइल में कट्टे के साथ फोटो रखना पड़ा भारी: युवक गिरफ्तार, घर से देशी हथियार बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2026

MADHEPURA:मोबाइल में कट्टे के साथ फोटो रखना पड़ा भारी: युवक गिरफ्तार, घर से देशी हथियार बरामद

हेडलाइन:
मोबाइल में कट्टे के साथ फोटो रखना पड़ा भारी: युवक गिरफ्तार, घर से देशी हथियार बरामद

मधेपुरा(शंकरपुर):
थाना क्षेत्र के जीरवा मधैली पंचायत में एक युवक को अवैध देशी कट्टा के साथ मोबाइल में फोटो रखना महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से देशी कट्टा बरामद किया।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दिल्लीगाछी वार्ड संख्या-9 निवासी मणिकांत शर्मा के पुत्र विकास कुमार पर संदेह के आधार पर उसके मोबाइल की जांच की गई। जांच के दौरान युवक के मोबाइल में अवैध देशी कट्टा के साथ उसकी तस्वीर मिली।

फोटो के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपने घर में हथियार छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके निशानदेही पर घर से एक देशी कट्टा बरामद कर लिया।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध हथियार को जब्त कर लिया है और आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।