Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:मक्का के खेत से 150 बोतल कोडिंग युक्त सीरप बरामद, तस्कर फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2026

SAHARSA:मक्का के खेत से 150 बोतल कोडिंग युक्त सीरप बरामद, तस्कर फरार

हेडलाइन:
मक्का के खेत से 150 बोतल कोडिंग युक्त सीरप बरामद, तस्कर फरार

खबर:
सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कांप पश्चिम स्थित एक मक्का के खेत से दो कार्टून कोडिंग युक्त सीरप बरामद किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गया।

अपर थाना प्रभारी प्रभाकर भारती ने बताया कि सूचना मिली थी कि कांप पश्चिमी के लक्ष्मनिया टोला वार्ड नंबर-4 में चंदन यादव के मक्का के खेत में अवैध सीरप छिपाकर रखा गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

पहले पुलिस चंदन यादव के घर पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद घर के दक्षिण स्थित मक्का के खेत की तलाशी ली गई, जहां बीच खेत से दो कार्टून बरामद हुए।

बरामद कार्टूनों में कुल 150 बोतल कोरेक्स सीरप पाए गए। पुलिस ने चंदन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।