Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:थाना परिसर में पैसे लेने का वीडियो वायरल, दरभंगा में सिपाही निलंबित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 29, 2026

BIHAR:थाना परिसर में पैसे लेने का वीडियो वायरल, दरभंगा में सिपाही निलंबित

हेडलाइन:
थाना परिसर में पैसे लेने का वीडियो वायरल, दरभंगा में सिपाही निलंबित

खबर:
दरभंगा जिले के फेकला थाना CCTNS में पदस्थापित सिपाही संख्या-367 धर्मेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार द्वारा समर्पित रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, सिपाही धर्मेन्द्र कुमार पर थाना परिसर में ही एक व्यक्ति से पैसे के लेन-देन का आरोप लगा था। मामले की जांच के दौरान वायरल वीडियो क्लिप और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण में आरोपों की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान संबंधित सिपाही संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

थानाध्यक्ष बोले- पुलिस की छवि धूमिल हुई
फेकला थानाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा कि इस घटना से पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है और यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

मामले से जुड़ा पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता दिया जाएगा और उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।