Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 20, 2026

MADHEPURA:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

मधेपुरा/उदाकिशुनगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज। पुलिस ने गुरुवार की शाम नगर परिषद क्षेत्र के रामबाग मुहल्ले के बिषबट्टी के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को 5.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नगर परिषद के वार्ड संख्या 22, रहटा गांव निवासी महेंद्र दास के पुत्र सोनू कुमार और मो. मुस्तकिम के पुत्र मो. अल्फाज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 5.5 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में पुनि सह थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुअनि नीरज कुमार, पुअनि गौरव कुमार समेत थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।