Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूर्णिया में हवलदार की हार्ट अटैक से मौत, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 23, 2026

BIHAR:पूर्णिया में हवलदार की हार्ट अटैक से मौत, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

हेडलाइन:
पूर्णिया में हवलदार की हार्ट अटैक से मौत, इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

पूर्णिया। जिला बल में कार्यरत एक हवलदार की सोमवार को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामवृत उरांव (58 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के लोहरदगा निवासी थे।

जानकारी के अनुसार, हवलदार रामवृत उरांव पिछले करीब छह महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। हालांकि, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में हृदय गति रुकने को मौत का कारण बताया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मंगलवार को उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी और शव को उनके पैतृक स्थान लोहरदगा भेजा जाएगा। मृतक पिछले एक वर्ष से पूर्णिया जिला बल में कार्यरत थे और पुलिस लाइन बैरक में रहते थे, जबकि उनका परिवार लोहरदगा में ही निवास करता है। घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी अमरावती देवी पूर्णिया के लिए रवाना हो चुकी हैं।