Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शराब के नशे में टीचर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 14, 2026

BIHAR:शराब के नशे में टीचर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश

भभुआ। बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ लापरवाह टीचर उनके इस उद्देश्य को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं।


सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पईयां के दो शिक्षकों का नशे में व नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ है।

हालांकि, प्रसारित वीडियो की पुष्टि कोशी लाइव नहीं करता। लेकिन वीडियो प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

डांस गर्ल के साथ टीचर

वायरल वीडियो में जहां एक शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में शिक्षक डांस गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं।

जांच के बाद गिरेगी गाज

डीईओ राजन कुमार ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षक अशोक कुमार का विद्यालय अवधि में नशे में रहने का वीडियो प्रसारित हुआ है। जबकि धर्मेंद्र कुमार का नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ है।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद जिले के लोग उक्त दोनों शिक्षकों के इस व्यवहार की निंदा कर रहे हैं।