Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा में 14 वर्षीय किशोर को परीक्षा के बहाने बुलाकर मारी गोली, सिर में लगी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 14, 2026

SAHARSA:सहरसा में 14 वर्षीय किशोर को परीक्षा के बहाने बुलाकर मारी गोली, सिर में लगी

हेडलाइन:
सहरसा में 14 वर्षीय किशोर को परीक्षा के बहाने बुलाकर मारी गोली, सिर में लगी; हालत गंभीर, पटना रेफर

खबर:
सहरसा। जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रामपुरा पंचायत के बलरामपुर गांव में बदमाशों ने 14 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार को गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने किशोर को परीक्षा दिलाने के बहाने घर से बुलाया। जब वह घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने गोली गांव के सिकेन्दर यादव के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जख्मी प्रिंस के पिता सिकेन्दर यादव ने गांव के ही एक 14 वर्षीय किशोर पर गोली मारने का आरोप लगाया है।


आरोपी शनिवार सुबह उनके पुत्र को घर से बुलाकर अपने घर ले गया, जहां साजिश के तहत उस पर गोली चला दी गई। घटना की जानकारी तब मिली जब प्रिंस आरोपित के घर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला।सबूत मिटाने की कोशिश, आरोपी पक्ष फरारघटना के बाद पूरे बलहमपुर गांव में दहशत का माहौल है। जख्मी प्रिंस की दादी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी बिलखते हुए कह रही थीं कि प्रिंस उनका इकलौता पोता है। बताया जाता है कि प्रिंस आठवीं कक्षा का छात्र है और उसका घर घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर है। घटना के बाद आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा घटनास्थल से खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की गई। वहीं घटना के बाद आरोपी के घर के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ बताने से बचता नजर आया।पुलिस व एफएसएल टीम कर रही जांचसूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।