Kosi Live-कोशी लाइव West Bengal : भवानीपुर से हारी ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2026

West Bengal : भवानीपुर से हारी ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से दर्ज की जीत

भवानीपुर सीट से एक बड़े राजनीतिक उलटफेर में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 15,113 वोटों के अंतर से पराजय मिली। शुभेंदु अधिकारी ने इस सीट पर निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा ने 179 सीटें जीत ली हैं और 28 पर आगे है। टीएमसी ने 61 सीटें अपने नाम कीं और 18 सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी।

भवानीपुर से सुवेंदु ने ममता को 15,114 वोटों से हराया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 विधानसभा चुनाव में सुवेंदु नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे।

ममता हार से पहले ही काउंटिंग सेंटर से निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि, मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।

पार्टीवार रिजल्ट जानिए …

पार्टीजीतेआगेकुल सीट
भाजपा17928207
TMC611980
कांग्रेस202
अन्य404