Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शराब तस्करी पर चोट, 332 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 21, 2026

BIHAR:शराब तस्करी पर चोट, 332 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त

हेडलाइन:
👉 बहादुरगंज में तीसरे दिन भी शराब तस्करी पर चोट, 332 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त

खबर:
किशनगंज जिले के बहादुरगंज में पुलिस ने लगातार तीसरे दिन शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन में छिपाकर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में शराब के जखीरे को बरामद किया है। शुक्रवार को यह सफलता बहादुरगंज-दिघलबैंक मुख्य मार्ग पर पत्ती मिल चौक, बिरनिया बहादुरगंज चौक के समीप मिली।

गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने एनएच-327ई पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध कार (डब्ल्यूबी74एस 1202) पुलिस को देखकर रूट बदलकर बहादुरगंज-ठाकुरगंज मार्ग की ओर भागने लगी। पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को पत्ती मिल चौक के पास धर दबोचा। हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कार से अलग-अलग ब्रांड की कुल 332 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त वाहन की जांच की जा रही है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह शराब की खेप तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। लगातार तीसरे दिन हुई इस कार्रवाई से इलाके में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।