हेडलाइन:
👉 गलगलिया में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 346 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
खबर:
किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार की देर शाम ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज पंथ के नेतृत्व में, 41वीं बटालियन SSB भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती टीम और गलगलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गलगलिया वार्ड संख्या 06 स्थित दरभंगिया टोला में की गई।
छापेमारी के दौरान पूजा कमती (पति- मनोज कामती) के घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर और एक वेट मशीन बरामद की गई। मौके से महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संयुक्त अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर पंकज पंथ, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत SSB के जवान शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।