सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को बाइक चोरी की कोशिश करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
युवक की गतिविधियों पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद सतर्क ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। घटना की सूचना तुरंत वीरपुर थाना पुलिस को दी गई।
कट्टा बरामद।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। हथियार मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं पकड़ा जाता, तो बड़ी घटना भी हो सकती थी।