Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पटना पुलिस लाइन में तैनात मधेपुरा जिला का कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 24, 2026

BIHAR:पटना पुलिस लाइन में तैनात मधेपुरा जिला का कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई

पटना पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई

पटना: पटना पुलिस लाइन में पदस्थापित कांस्टेबल सुरेश तिवारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर स्थान निवासी सुरेश तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

रास्ते में तोड़ा दम

मृतक के पुत्र धीरज तिवारी ने बताया कि वर्ष 2025 में उनके पिता की पोस्टिंग सिवान से पटना हुई थी। गुरुवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अरेस्ट आया। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पहले भी हो चुका था पैरालिसिस अटैक

परिजनों के अनुसार, करीब ढाई साल पहले पीटीसी परीक्षा के दौरान सुरेश तिवारी को पैरालिसिस अटैक हुआ था, जिससे उनके शरीर का दाहिना हिस्सा प्रभावित हो गया था। इसके बावजूद वे पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे थे।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

परिवार ने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी बड़ी बेटी की शादी तय थी, लेकिन अचानक हुई इस घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। अब परिवार के सदस्य शादी को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

ड्यूटी के तनाव में थे कांस्टेबल

धीरज तिवारी ने बताया कि उनके पिता ड्यूटी के दौरान काफी तनाव में रहते थे। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो बेटियां हैं।

पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

पटना Police Line में लाइन मैनेजर मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मृतक कांस्टेबल सुरेश तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी, परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे।

आर्थिक सहायता भी दी गई

परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए फिलहाल ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी गई है।