पतरघट में पुलिस पर जानलेवा हमले के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
पतरघट। बीते दिनों पतरघट पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नामजद दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि दुर्गेश कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से ग्राम पंचायत पतरघट रहीम टोला बस्ती निवासी मो. मोजाहिद आलम को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं, मामले के दूसरे नामजद अभियुक्त अंकज कुमार (पिता- शिवकुमार यादव), निवासी ऊंटी नवटोलिया बस्ती, थाना पतरघट, को पीटीसी धर्मवीर चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ गिरफ्तार किया। उसे भी शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।