घैलाढ़ के कमलपुर में 502 कुमारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, शिवलिंग स्थापना को लेकर उमड़ा जनसैलाब
कोशी लाइव घैलाढ़ @मधेपुरा | पप्पू मेहता की रिपोर्ट
घैलाढ़ प्रखंड के कमलपुर मेहता टोला में शिवलिंग स्थापना को लेकर 502 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। डॉ. सुभाष मेहता एवं पंकज बाबा के नेतृत्व में यह शोभायात्रा दुर्गा स्थान कमलपुर से मंडल टोला होते हुए श्रीनगर, ध्रुवपति और बाली गांव तक गई और पुनः दुर्गा स्थान स्थित शिवालय मंदिर पहुंची।
बताया गया कि कमलपुर गांव वार्ड संख्या 3 में डॉ. सुभाष मेहता द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। कलश यात्रा के उपरांत 24 घंटे का अष्टयाम एवं ‘हरे भोला, हरे शिवा’ का कीर्तन आयोजित किया गया, जिससे पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत सचिव राजेंद्र मेहता, पप्पू मेहता, विशेश्वर मेहता, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमार, महेश्वरी मेहता, घंटू कुमार, बबलू बादल, मुकेश, दिनेश मेहता, पंकज नवरत्न सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।