Kosi Live-कोशी लाइव RPF सहरसा की बड़ी कार्रवाई: रेल संपत्ति चोरी में शातिर चोर गिरफ्तार, 43 नल और क्लिप बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 12, 2026

RPF सहरसा की बड़ी कार्रवाई: रेल संपत्ति चोरी में शातिर चोर गिरफ्तार, 43 नल और क्लिप बरामद

हेडलाइन:
RPF सहरसा की बड़ी कार्रवाई: रेल संपत्ति चोरी में शातिर चोर गिरफ्तार, 43 नल और क्लिप बरामद

ख़बर:
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहरसा पोस्ट ने रेल संपत्ति चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी किए गए नल और अन्य रेल सामग्री बरामद की गई है।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डीडी लाइन के उत्तरी छोर पर झाड़ियों में रेलगाड़ी से चोरी किए गए नल छिपा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच शुरू की।

झाड़ियों से झोला लेकर निकलते एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ओएचई पोल संख्या 43/29 के पास उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से 5 नल और 8 पेंड्रोल क्लिप बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटू कुमार (27 वर्ष) बताया, जो सहरसा के वार्ड संख्या 13, गांधी पथ का निवासी है। उसने स्वीकार किया कि उसने ‘पुरबिया’ ट्रेन से नल चोरी किए थे और ड्राइवर को आते देख झाड़ियों में छिपा दिया था। आरोपी के पास से आधार कार्ड और एक सैमसंग गैलेक्सी A13 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

आरोपी ने 26 जनवरी तथा उसके दो दिन बाद गरीब रथ एक्सप्रेस से भी नल चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर रेलवे यार्ड की झाड़ियों से 38 अतिरिक्त ग्रैविटी टाइप लिफ्ट कॉक (नल) बरामद किए गए।

इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट सहरसा में कांड संख्या 03/2026 के तहत धारा 03 रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रेल न्यायालय खगड़िया में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।