गम्हरिया में 80 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार
गम्हरिया। थाना क्षेत्र के बभनी पंचायत में बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 80 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर बभनी पंचायत भेजी गई। छापेमारी के दौरान वार्ड संख्या-7 निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र संदीप कुमार के घर से 80 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। बरामद दवाओं को जब्त कर थाना लाया गया।
पुलिस ने मौके से संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में एसआई मनोज सिंह, सुनील कुमार, एएसआई मनोहर सिंह, मंजीत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।