Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:स्मैक-गांजा व हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार; 27 हजार नगद बरामद.. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 18, 2026

MADHEPURA:स्मैक-गांजा व हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार; 27 हजार नगद बरामद..

मधेपुरा: चौसा में बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा व हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार; 27 हजार नगद बरामद

चौसा (मधेपुरा)। आगामी होली और रमजान पर्व को लेकर अपराध नियंत्रण, दिवा गश्ती और वाहन चेकिंग के क्रम में चौसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष चौसा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक अभियुक्त को भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार और नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या-12, बाबाचौसा निवासी मनीष कुमार (पिता-स्व. विन्दु/पिन्द्र यादव) अपने घर में मादक पदार्थों का भंडारण कर अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मनीष कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी

छापेमारी में पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया—

  • स्मैक पाउडर – 383 मि.ग्रा.
  • गांजा – 338 ग्राम
  • कोडिनयुक्त कफ सिरप (100 एमएल) – 85 बोतल
  • देशी कट्टा – 2 पीस
  • जिंदा कारतूस – 2 पीस
  • खोखा – 3 पीस
  • एल्युमिनियम फॉयल – 4 पीस
  • एंड्रॉयड मोबाइल – 7 पीस
  • कीपैड मोबाइल – 7 पीस
  • डिजिटल तराजू (छोटा) – 1 पीस
  • नगद – ₹27000/-

पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन और नगद राशि से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के नेटवर्क की जांच की जा रही है।

दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में चौसा थाना कांड संख्या 58/26 दिनांक 18.02.2026 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धारा 317(5), बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2022 की धारा 30(ए), एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रवि कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक राजकिशोर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पर्व-त्योहार के मद्देनजर क्षेत्र में गश्ती और निगरानी और तेज कर दी गई है।