हेडलाइन:
मधेपुरा–सहरसा सीमावर्ती इलाकों में लूट-छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 बाइक व 6 मोबाइल बरामद
खबर:
परमानंदपुर थाना, बैजनाथपुर थाना, मिठाई शिविर, घैलाढ़ ओपी सहित मधेपुरा–सहरसा सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई विभिन्न लूट, छिनतई और चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस कार्रवाई में लूटपाट में प्रयुक्त कुल 06 मोटरसाइकिल, 06 मोबाइल फोन और घटना के दौरान वादी का जैकेट बरामद किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में
- सतीश कुमार, पिता– गणेश यादव
- विकाश कुमार, पिता– सुरेंद्र यादव
- बबलू कुमार, पिता– नरेश यादव
- लव कुमार उर्फ नवीन कुमार, पिता– चंद्रकिशोर यादव
चारों अभियुक्त ग्राम खोनहा, थाना बिहरा, जिला सहरसा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार का हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने का मामला भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।