Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:शराब छापेमारी में पुलिस को मिले 44 लाख रुपये नकद, अब आयकर विभाग करेगा जांच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 10, 2026

BIHAR:शराब छापेमारी में पुलिस को मिले 44 लाख रुपये नकद, अब आयकर विभाग करेगा जांच

समस्तीपुर। जिले के चकमहेसी थाना के सैदपुर बाजार में एक मकान में पुलिस ने छापामारी की। जहां से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी हुई। मकान में नकदी देख सभी हैरान रह ग‌ए।

इसकी सूचना स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी को दी गई।

सूचना पर सीओ शशि रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उक्त मकान सहुरी के रामजी राय के पुत्र कृष्णा राय का है। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासनिक पदाधिकार की निगरानी में नकदी की गिनती शुरू की गई।

पुलिस ने नोट की गिनती की मशीन बैंक से मंगाई। नोटों की गिनती शुरू की गई। मकान से 44 लाख 500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने नकदी को बरामद कर लिया है।

बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मकान के भीतर कुछ अवैध गतिविधियां जारी है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी की। जहां मकान के भीतर एक कार्टन में सभी पैसों को रखा गया था।

नकदी देख सभी पुलिस कर्मी स्तब्ध रह गए। नकदी बरामदगी की सूचना पुलिस द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों को दी गई है। आयकर की टीम अब मामले में आगे की छानबीन करेगी।

सूत्रों की मानें तो पुलिस को शराब की सूचना मिली थी। संभव है कि उक्त पैसा शराब के अवैध करोबार से जुड़ा है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गृह स्वामी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने पैसे के कागजात देने की बात कही है। आयकर विभाग को सूचना भेजी गई है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।