Tej Pratap Yadav Name Husband Column: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर तेज प्रताप का नाम
अनुष्का यादव से जुड़ा एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पर्चा पटना के कंकड़बाग स्थित एक मदरहुड हॉस्पिटल का है, जिस पर 7 अक्टूबर 2025 की तारीख दर्ज है। इस पर्चे पर डॉक्टर ऋतुराज का नाम है और इसमें अनुष्का यादव के इलाज से जुड़ी जानकारी लिखी हुई है।
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि मरीज के विवरण वाले कॉलम में पति/अभिभावक के स्थान पर तेज प्रताप यादव का नाम लिखा हुआ नज़र आ रहा है, जिससे विवाद और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि अनुष्का यादव डॉक्टर रितु से कंसल्ट में थीं। वहीं, सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और डॉक्टर रितु की एक फोटो भी सामने आई है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
Anushka Yadav Ultrasound Report (Image- Social Media)Tej Pratap Yadav Anushka Yadav News: तेज प्रताप ने किया इसका खंडन
इस मामले पर जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि यह सब उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने आरोप लगते हुए कुछ कहा, कुछ लोग विश्वासघात कर उन्हें जानबूझकर विवाद में घसीट रहे हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है और इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले तेज प्रताप और अनुष्का यादव की एक तस्वीर उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई थी। लेकिन बाद में उन्होंने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इस घटना के बाद से लालू प्रसाद यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था।
अनुष्का यादव के बच्चे का असली पिता आकाश भाटी- तेज प्रताप
Anushka Yadav Ultrasound Report (Image- Social Media)प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप ने दावा किया कि अनुष्का यादव के बच्चे का असली पिता आकाश भाटी है। इस पूरे मामले में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी पटना के गोला रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनका अनुष्का के फ्लैट पर नियमित आना-जाना रहा है। तेज प्रताप ने यह भी सवाल उठाया कि उनके कथित संबंधों की जांच अब तक क्यों नहीं की गई?