तन्मय के दायें कनपट्टी में गोली लगी थी। स्वजन के अनुसार वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था। विगत एक माह से घर पर ही रह रहा था।
मौके पर पहुंची चौसा थाना की पुलिस पिस्टल जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान के अनुसार स्वजन के द्वारा घटना का कारण नहीं बताया गया है।
जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।