Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा– ‘मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी’ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 20, 2026

BIHAR:इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा– ‘मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी’

आरा में इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा– ‘मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी’

आरा (भोजपुर): सीबीएसई इंटर की 18 वर्षीय छात्रा अनन्या कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले की है। छात्रा रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की बेटी थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसका फिजिक्स का पेपर था।

मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा, “मेरे से अब नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊंगी, मेरी तबीयत हमेशा ही खराब रहती है। यह सब मेरी गलती है, मेरी वजह से मेरे परिवार वाले परेशान हैं। बहुत हो गया, अब और नहीं, मैं जा रही हूं। किसी के चलते नहीं, खुद से जा रही हूं। मम्मी-डैडी अपना ध्यान रखिएगा। दीदी, अंश तुम भी अपना ध्यान रखना… बाय अनन्या/गौरी।”

परिजनों के मुताबिक, अनन्या इंटर की परीक्षा दे रही थी और हाल ही में उसे जॉन्डिस हो गया था, जिससे वह लगातार बीमार चल रही थी। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात उसने पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने कमरे में झांका तो वह फंदे से लटकी मिली।

सूचना मिलने पर नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में पटना के मसौढ़ी में भी परीक्षा छूटने के कारण एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी, जिससे परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।