सिंहेश्वर।
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी निवासी विवेकानंद सिंह राठौर का पदोन्नति होकर डीआईजी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने विवेकानंद सिंह राठौर को बधाई देते हुए कहा कि वे 2012 बैच के असम–मेघालय कैडर के अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं, जिसके लिए उन्हें दो राष्ट्रपतियों द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। एसएसपी रहते हुए उन्होंने मेघालय में कई सामाजिक कार्य भी संचालित किए हैं। साथ ही वहां एक सरकारी विद्यालय को गोद लेकर शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विवेकानंद सिंह राठौर के पिता सेवानिवृत्त एसडीओ लिलानंद सिंह एवं माता सेवानिवृत्त किरण सिंह ने इसे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
इस अवसर पर रामपट्टी मुखिया विजय सिंह, सूरज सिंह, सेवानिवृत्त पीएमजी भगवान दास टेकरीवाल, विजय टेकरीवाल, राजेश कुमार राजू, राजेश कुमार झा, मनीष आनंद, सागर यादव, ई. राजेश कुमार, गौरव कुमार झा, संतोष मल्लिक, अभिषेक साह, अनुज सिंह, प्रिंस कुमार, अरविंद प्राणसुखका, इन्द्रदेव स्वर्णकार सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।