Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का खेल खत्म, नटवरलाल गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 25, 2025

BIHAR:फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का खेल खत्म, नटवरलाल गिरफ्तार

जोकीहाट (अररिया)। जोकीहाट पुलिस ने बुधवार को एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर मटियारी चौक से भू माफिया वसीक, पिता स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। वसीक पर आरोप है कि उसने दूसरों की भूमि के फर्जी कागजात बनाकर उसे हड़पने का प्रयास किया।

 
पुलिस इसे अपनी बड़ी सफलता मान रही है। इस मामले में अंचल पदाधिकारी नजमुल हसन ने जोकीहाट थाना में वसीक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह जमीन सोहराब आलम, पिता स्वर्गीय इलयास की है, जो उदा वार्ड नंबर चार, थाना महलगांव के अंतर्गत आती है।

वसीक ने वर्ष 1969 का नकली केवाला दिखाकर सोहराब और अन्य को परेशान किया। सीओ की जांच में गड़बड़ी उजागर होने पर एफआईआर दर्ज की गई। वसीक के खिलाफ दर्ज केस में खाता संख्या 123, खेसरा 716 और 717 के अंतर्गत क्रमशः 75 डिसमिल और 49 डिसमिल जमीन का मामला शामिल है।

वसीक और कासिम ने रहिकपुर मौजा में चौदह एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। चकई पंचायत, वार्ड छह के दलित महा दलितों की भी चौदह एकड़ जमीन पर दबंगई और फर्जी कागजात बनाकर बेदखल किया गया। राजू ऋषिदेव, फनी ऋषिदेव, कौशल्या देवी आदि की जमीन भी हड़प ली गई है।