Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 5, 2025

MADHEPURA:सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा): अरार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिरगांव चतरा वार्ड नंबर 1 निवासी 48 वर्षीय भूषण यादव मंगलवार को नेपाल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के वृंदावन के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भूषण यादव और शंभू यादव (55) दोनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने भूषण यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि शंभू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान में जुटी हुई है।