Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: बिहार में युवती को अगवा कर गैंगरेप, 24 घंटे बाद गांव पहुंचा कर भागे आरोपी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 12, 2025

Bihar Crime: बिहार में युवती को अगवा कर गैंगरेप, 24 घंटे बाद गांव पहुंचा कर भागे आरोपी

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवती को किडनैप कर उनके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से चार मनचलों ने दो दिन पहले एक युवती का अपहरण कर लिया।

इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगवा करने के 24 घंटे बाद आरोपितों ने उसे गांव में लाकर छोड़ दिया। पीड़ित बेटी को लेकर थाना पहुंचे पिता ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई। इसमें चार युवकों को आरोपित किया है।

वहीं, घटना सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री का गांव के दो एवं गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल के दो लड़कों ने अपहरण कर लिया।

इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने इसकी काफी तलाश की लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। अगवा करने के 24 घंटे बाद आरोपितों ने उसकी बेटी को गांव में लाकर छोड़ दिया। घर आने के बाद बेटी से उसे आप बीती बताई। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत की है।

थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि शिकायत के बाद केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।