कोशी लाइव
छातापुर से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर (सुपौल) छातापुर मुख्यालय पंचायत वार्ड 9 स्थित पिंटू कोचिंग संस्थान में छात्रों व शिक्षकों ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। मौके पर संचालक आयुष ( पिंटू) सहयोगी शिक्षक निलेश, करण सहित अभिभावकों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के तैलीय चित्र बार पुष्प अर्पित कर नमन किया।मौके पर संचालक पिंटू ने कहा कि शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा शिक्षक न केवल ज्ञान देते है बल्कि हमारे चरित्र के निर्माण भी करते है।उनका मार्गदर्शन हमें जीवन में सही राह दिखाता है।इस अवसर पर कोचिंग के छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता तथा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।मौके पर वक्ताओं ने डॉ राधा कृष्ण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किए।