Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/रात भर इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा; थाने तक पहुंच गई लड़की - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, July 3, 2025

BIHAR/रात भर इंतजार करती रही दुल्हन, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा; थाने तक पहुंच गई लड़की

बिहार के अररिया में एक दुल्हन तैयार होकर इंतजार करती रही और बारात लेकर दूल्हा नहीं पहुंचा। अगले दिन जब परिजन लड़के वालों के घर पहुंचे तो पता चला कि वह फरार हो गया था। पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मामला मीरगंज थाना इलाके के एक गाांव का है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसेलिंग कर रही है। शादी नहीं होने से दुल्हन मायूस है।

जानकारी के मुताबिक रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 18 कोठीहाट निवासी एक लड़के से पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक लड़की की शादी तय हुई। लडक़ी पक्ष की ओर से लड़के के घरवालों को उपहार स्वरूप डेढ़ लाख रुपये और सामर्थ्य अनुसार फर्नीचर आदि भी दिए गए। शादी से पहले लड़की वालों ने फलदान और कुम्हरन की रस्म भी पूरी की। दो जुलाई बुधवार को बनमनखी के भक्त प्रह्लाद मंदिर में शादी होनी थी।


लड़की वालों के द्वारा मंदिर में करीब एक सौ बारातियों और लड़की के घर वाले अन्य परिजनों के खाने पीने की व्यवस्था की गयी थी। लेकिन बुधवार की पूरी रात लड़की और उनके के परिजन दूल्हे और बारात का इंतजार करते रह गए। शादी की रात न तो दूल्हा पहुंचा और न ही बारात। इसके बाद जब गुरुवार की अहले सुबह लड़की और दर्जनों परिजन लड़के वालों के घर पहुंचे तो लड़का घर से फरार था।


थक हारकर लड़की के परिजन रानीगंज थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की गयी। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि लडक़ी के परिजन थाना आये थे। उनको पहले आपस मे बात करने को कहा गया है। लड़के वालों को भी समझाया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। शिकायत देने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। पहले दोनों को मिलने का मौका दिया जा रहा है।