Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: मौसी पर आ गया था दिल, शादी से सात दिन पहले लड़के के कारनामे ने सोचने पर किया मजबूर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 5, 2025

Bihar: मौसी पर आ गया था दिल, शादी से सात दिन पहले लड़के के कारनामे ने सोचने पर किया मजबूर

बिंद (बिहारशरीफ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी चचेरी मौसी को शादी से एक हफ्ते पहले लेकर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की 11 मई की शादी होनी थी।

घर में शहनाई बजने से पहले अपनी चचेरी बहन के बेटे के साथ वह फरार हो गई।

मौसी होने के कारण घर पर था आना-जाना

इस मामले में स्वजन ने बताया कि लड़की के माता-पिता दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं। रिश्ते में मौसी लगने के कारण युवक का उनके घर आना जाना लगा रहता था। मुसेरा बेटा होने के कारण स्वजन को कभी शक नहीं हुआ।

स्वजनों को लग गई थी भनक

स्वजन को किसी प्रकार प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। समाज में बदनामी के डर से लड़की की शादी तय कर दिया। शादी की रश्म अदायगी के लिए स्वजन लड़की को साथ लेकर अपने गांव आया हुआ था। शनिवार रात लड़की प्रेमी के संग फरार हो गई।

लड़की की तय कर दी थी शादी

लड़की के परिवार वालों ने बताया कि लड़का अकसर घर आता था। क्योंकि वह रिश्ते में लगता था इस लिए किसी को शक नहीं होता था, लेकिन उसका आकर्षण एक ही जगह था, जिसे लेकर परिवार वालों को भनक लगने लगी। इसी के बाद लड़की की शादी तय कर दी गई।

थाने में नहीं दिया गया आवेदन

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद से घर वाले भी मामले को लेकर सोच में पड़े हैं।

छापेमारी कर किया गया गिरफ्तार

इधर, एक अलग मामले में सदरपुर गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी सदरपुर निवासी सुभाष प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पर बिहारशरीफ थाना में एक लड़की के साथ यौन शोषण करने का मामला दर्ज है। आरोपित को सूचना पर गिरफ्तार कर बिहार थाना को सुपुर्द कर दिया गया।