Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल ले आई दुल्हन, शादी के 3 दिन बाद ही टूट गया रिश्ता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 22, 2025

BIHAR/प्रेमी को भाई बनाकर ससुराल ले आई दुल्हन, शादी के 3 दिन बाद ही टूट गया रिश्ता

बिहार के भागलपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के बाद एक दुल्हन अपने प्रेमी को रिश्ते का भाई बनाकर ससुराल ले गई। दूल्हे और ससुराल वालों को हकीकत पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर ससुराल में हाई वॉल्टेज ड्रामा हुआ। दुल्हन के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। आखिर में शादी के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता का उसके पति से रिश्ता टूट गया।

यह मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की शादी 18 अप्रैल को ही हुई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल आई थी। दुल्हन का शादी से पहले ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूल्हा और ससुराल वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। शादी के बाद आई दुल्हन ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया और ससुराल वालों को उसे अपना भाई बताया।

जब ससुराल वालों को असली बात पता चली तो दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। उसने बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद लड़की का भाई और अन्य परिजन वहां पहुंचे। ससुराल वाले घर में बहुत देर तक ड्रामा चला। हंगामे के बाद पति और ससुराल वालों ने दुल्हन को अपने यहां रखने से इनकार कर दिया। फिर उसे प्रेमी के साथ वहां से रवाना कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।