Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा में बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली: रजिस्ट्री ऑफिस से लौट रहे थे मोहम्मद फखरुद्दीन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 22, 2025

SAHARSA/सहरसा में बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली: रजिस्ट्री ऑफिस से लौट रहे थे मोहम्मद फखरुद्दीन

सहरसा में मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। त्रिमूर्ति चौक के हकपाडा वार्ड-5 के रहने वाले 45 साल के मोहम्मद फखरुद्दीन रजिस्ट्री ऑफिस से घर लौट रहे थे।

रास्ते में दो बदमाशों ने उनके पेट के निचले हिस्से में एक गोली मार दी। गोली दाहिनी तरफ से आर-पार हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल फखरुद्दीन को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के निजी अस्पताल के डॉक्टर डॉ विजय शंकर के अनुसार, उनके शरीर में कई गंभीर चोटें हैं। ऑपरेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 - Dainik Bhaskar

मोहल्ले के लोगों पर हमला करने का आरोप

पीड़ित की पत्नी नाजिया परवीन ने बताया कि घटना से महज 10 मिनट पहले ही उनसे फोन पर बात हुई थी। फखरुद्दीन ने कहा था कि वे घर लौट रहे हैं। परिवार वाले ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर शक जताया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण यह हमला किया गया है।

गोलीबारी की घटना के बाद सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां जख़्मी से और परिवार वालो से घटना की जानकारी लेने मे जुटे है। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गोलीकांड की सूचना मिल गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। अभी तक गोली चलने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।