Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News : पिता के साथ था अवैध संबंध, जेल से निकलते ही बेटे ने महिला की आंख में मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 27, 2025

Bihar News : पिता के साथ था अवैध संबंध, जेल से निकलते ही बेटे ने महिला की आंख में मारी गोली


मुंगेर में एक युवक ने महिला की आंख में गोली मार दी। घटना तारापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। मृतका की पहचान पटुकी यादव की पत्नी बेबी देवी (42) के रूप में की गई है।

महिला की आंख में मारी गोली 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी अभिनंदन  कुमार एक सप्ताह पूर्व ही जेल से छूट कर आया था। जेल से निकलते ही उसने घर में घुसकर पटुकी यादव की पत्नी बेबी देवी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन भी वहां दौड़कर पहुंचे, तब तक आरोपी अभिनन्दन कुमार वहां से फरार हो गया।  आननफानन में परिजन गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हुई महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले गये। चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक इलाज किया और फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इधर घटना की जानकारी पर  तारापुर पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से संपर्क स्थापित कर घटना की जानकारी एकत्र की।साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी  की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आरोपी के पिता से महिला का था नाजायज संबंध 
घटना के संबंध में तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर ने बताया कि नवटोलिया गांव में पप्पू यादव के पुत्र अभिनंदन यादव ने रूबी देवी को दांये आंख में गोली मारकर घायल कर दिया ।महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। उन्होंने  बताया कि आरोपी के पिता पप्पू यादव का घायल महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर  दोनों परिवारों के बीच विवाद होते रहता था। डीएसपी सिंधु शेखर ने बताया कि आरोपी अभिनंदन कुमार एक सप्ताह पूर्व ही जेल से छूट कर आया था। उसके बाद उसने महिला के घर में जाकर उसे गोली मार दी।