संवाददाता सहरसा जिले के साइबर अपराधियों का एक बड़ा नेटवर्क बनता जा रहा है। यूपी पुलिस ने एक साथ सहरसा जिले के आधा दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी बसनही, पस्तपार, सौरबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
सहरसा जिले के बसनही, पस्तपार का इलाका जामताड़ा की तरह हीं एक साइबर अपराध का गढ़ बन चुका है। जहां से पहले भी कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस इलाके के साइबर अपराधियों का एक बड़ा नेटवर्क बनता जा रहा है। जो देश के कई अन्य जगहों पर भी लोगों के साथ साइबर ठगी कर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। इस संबध में साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि जिन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उसके बारे में यूपी पुलिस व साइबर पुलिस से जानकारी प्राप्त की जा रही। गिरफ्तार अपराधियों का सहरसा में दर्ज मामले में संलिप्तता पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
आधा दर्जन गिरफ्तार :यूपी पुलिस ने सहरसा जिले के पामा पस्तपार निवासी रोशन कुमार, जमुनिया निवासी अमित कुमार झा, नादो निवासी अभिषेक कुमार, पामा पस्तपार निवासी अविनाश कुमार व बसनही निवासी विद्याधर कुमार व बसनही निवासी नीतीश कुमार को साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सहरसा के सात सहित 20 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जिसमें सुपौल जिले के अपराधी भी शामिल हैं। साइबर ठगी मामले में कुल तीस अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। संगठित साइबर गिरोह गरीब एवं बेरोजगार व्यक्तियों के फर्जी आईडी बनाकर सिम ले लेते थे। इसके बाद बैंक में फर्जी खाता खोलवा कर एटीएम व यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन करते थे।रेड्डी बुक एवं बीन बज नामक फर्जी इंटररनेशनल वेबसाइट बनाकर आनलाइन गैम्बलिंग खेलवाते थे। इसमें करोड़ो रुपये का सट्टा लगवाकर लोगों को चूना लगाते थे। गिरफ्तार गिरोह के द्वारा 70 करोड़ रुपये साइबर ठगी की गई थी।
पंकज साथ अमिताभ बच्चन की साइबर जागरूकता
सहरसा :जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी पंकज झा बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मिल कर साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता कर रहे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिग बी अमिताभ बच्चन और लोकप्रिय पंचायत सीरीज में विधायक जी का किरदार निभाने वाले पंकज झा बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन, विधायक जी को साइबर क्राइम का पाठ पढ़ा रहे हैं।
विधायक जी को पैसा बढ़ाओ निवेश के बारे में एक कॉल आता हैविधायक जी पूछते हैं आप हमारे पैसे कैसे बढ़ाएंगे। इस पर कॉल करने वाला जवाब देता है, हमने अब तक कई निवेशकों के पैसे बढ़ाए हैं।फिर उन्हें मोबाइल पर अन्य निवेशकों का पोर्टफोलियो भेजा जाता है। जिसके बाद पंकज झा विधायक के रूप में निवेश करने के लिए ललच जाते हैं और पूछते हैं, 'मैं कैसे निवेश कर सकता हूं। कॉल करने वाला कहता है, 'जैसा हम कहें वैसा करो। इसी दौरान अमिताभ बच्चन अचानक आते हैं और विधायक जी से फोन लेते हुए कहते हैं, चिंता मत करो, हमने तुम्हें तिहाड़ की सूची में शामिल कर लिया है। तुम्हें वही करना है जो वे कहते हैं। हम तुम्हारी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।बिग बी धमकी देते हैं कि पुलिस कुछ ही मिनटों में नंबर ट्रेस कर लेगी और तुम्हें सलाखों के पीछे डाल देगी।वीडियो में साइबर नंबर 1930 की भी जानकारी दी जाती है।
