इन जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट
25 जनवरी की सर्दी को लेकर येलो अलर्ट जारीIMD के अनुसार, बिहार के अलग-अलग जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम का कहर देखने को मिल सकता है. दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. धूप निकलने के आसार कम हैं. तेज पछुआ हवा चल सकती है, जिसकी वजह से कनकनी में इजाफा होगा. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी को बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सहारनपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय शेखपुरा, गया और नवादा में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिहार के अन्य जिलों में सामान्य ठंड रहने का अनुमान है. इन जिलों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहेगा.
गणतंत्र दिवस को कैसी रहेगी ठंड?
26 जनवरी को भी कोल्ड डे की स्थितिवहीं 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 27 जनवरी से मौसम में कुछ राहत की उम्मीद है. वहीं ठंड का सितम इस महीने तक जारी रह सकता है. फरवरी के दूसरे सप्ताह से ठंड में गिरावट की उम्मीद है.
Bihar News: पटना के इस जगह पर 3 दिनों तक चलेगा बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
