सहरसा कॉलेज गेट के पास श्री श्री 108 महावीर मंदिर में अज्ञात चोरों ने दान पेटी से 10 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल वार्ड 33 में स्थित सहरसा कॉलेज गेट के पास श्री श्री 108 महावीर मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंगलवार की देर रात घटना को अंजाम दिया है।
इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी विनोद को तब लगी। जब वे बुधवार की सुबह मंदिर पहुंचे। पुजारी विनोद ने कहा कि मंदिर में मौजूद दान पेटी का ताला टूटा हुआ था। इसमें करीब 10 हजार रुपए थे। इधर मंदिर में चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। कार्रवाई की जायेगी।