Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:पेट्रोल पंप के कर्मी से 2 लाख की लूट:बेखौफ बदमाशों ने की फायरिंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 4, 2024

SAHARSA:पेट्रोल पंप के कर्मी से 2 लाख की लूट:बेखौफ बदमाशों ने की फायरिंग


सहरसा के पस्तपार थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार को आशिष फ्यूल एन्ड ल्युब पेट्रोल पंप पस्तपार जीरवा के नोजल कर्मी से लगभग 2 लाख से अधिक रूपए की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी एक गोली फायरिंग करते मुख्य मार्ग से रैशना की ओर भागने में कामयाब रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पस्तपार पुलिस ने पीड़ित नोजल कर्मी व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस व एक मिस फायर गोली बरामद करते पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

पीड़ित नोजल कर्मी सुपौल के किसनपुर थाना क्षेत्र के बहौरबा निवासी दीपेन्द्र सिंह है। इन्होंने बताया कि मंगलवार को लगभग दस बजे एक बाइक पर दो युवक नोजल के पास आकर रूके। जब उससे पूछा कि क्या चाहिए,तो दोनों युवक ने हथियार निकाला ओर मेरे पंजा में दोनों तरफ से हथियार सटाकर बोला कि जो भी रूपया है निकालो।

 - Dainik Bhaskar

दोनों अपराधियों ने गोली फायरिंग करने का प्रयास किया। लेकिन, गोली मिस फायर कर गया। जिसके बाद मारपीट करते तेल बिक्री का सारा रूपया लूट कर भाग गया। घटना में 2 लाख से अधिक रुपये की लूट होने की बात कही है।

घटना के दौरान पंप के बगल होटल पर मौजूद स्थानीय थाना क्षेत्र के जीरवा निवासी महेंद्र महेन्द्र चरण यादव ने बताया कि बगल के होटल पर से वे अपने घर जाने के लिए बाइक पर बैठ ही रहे थे। इसी दौरान नोजल कर्मी ने हल्ला किया। जब पंप की और देखे तो एक पल्सर बाइक पर दो युवक भाग रहा था।

उन्होंने आगे से घेरने का प्रयास किया। तभी बाइक पर पीछे बैठे अपराधियों ने हथियार निकाल कर फायरिंग की। पंप मालिक संजय यादव व राम बाबू ने बताया कि यह घटना सुबह के लगभग दस बजे की है।

लूटे गए रुपये का हिसाब किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पस्तपार थाना पुअनि प्रीति कुमारी ने एक जिंदा कारतूस, एक मिस फायर गोली, बाइक से गिरने दौरान अपराधियों की छूटे एक पैर का जूता व बाइक का टूटा हुआ वाइजर बरामद किया है।

पुअनि प्रीति कुमारी ने गोली व जूते बरामदगी की पुष्टि करते हुए पंप पर लगे सीसीटीवी खंगाले जाने की बात कही है। लूट के मामले में कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।