Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/अंतरजिला कुख्यात अपराधी विकास यादव भाई साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 1, 2024

SAHARSA/अंतरजिला कुख्यात अपराधी विकास यादव भाई साथ गिरफ्तार


सहरसा पुलिस ने कुख्यात अंतरजिला पचास हजार रुपए के इनामी अपराधी अपराधी विकास यादव और उसके भाई कृष्णा उर्फ बंटी यादव को गिरफ्तार किया है। सौरबाजार थाना और जिला आसूचना इकाई के द्वारा दोनों कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी हिमांशु ने बताया कि 31 अक्टूबर को जिला आसूचाना इकाई को सूचना प्राप्त हुई कि दिवाली एवं छठ पर्व के मौके पर अंतरजिला सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया निवासी कुख्यात इनामी अपराधकर्मी विकास यादव अपने घर आया हुआ है। जो तीन कांडों में वांछित है और लूट, डकैती, अपहरण, हत्या एवं मादक पदार्थों की तस्करी इत्यादि का उसका लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई एवं सौरबाजार थाना की संयूक्त टीम द्वारा विकास यादव एवं इसके भाई वांछित कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव को भवटीया स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।एसपी ने बताया कि अपराधकर्मी विकास यादव सौरबाजार थाना कांड संख्या 419/24, 508/24, 468/24 में वांछित था फिलहाल सौरबाजार थाना कांड संख्या 468/24 में जिसमें इसके द्वारा खगड़यिा के रहने वाले तीन युवकों से बाइक छिनतई के बाद उनको बंधक बना कर परिजनो से फिरौती मांगने के मामले में कोसी डीआईजी मनोज कुमार के द्वारा गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

इनामी फरार अपराधकर्मी विकास यादव के विरूद्ध सहरसा एवं पूर्णिया जिला में कई कांड दर्ज है। जबकि उसके भाई कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव के विरूद्ध सहरसा एवं सुपौल में कई कांड दर्ज है।

दोनों भाइयों के खिलाफ 22 कांड है दर्ज :एसपी ने बताया कि विकास यादव के खिलाफ पूर्णिया जिले के अलावा सहरसा जिले के सौरबाजार, सदर सलखुआ थाना में करीब 15 मामले दर्ज हैं। उसके भाई कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव के खिलाफ पुलिस पर हमला सहित सात मामले दर्ज हैं। दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि टीम में सौरबाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती जिला आसूचना इकाई के जयशंकर प्रसाद, अविनाश कुमार, अपर थानाध्यक्ष गुडिया कुमारी गुजंन कुमार, बिट्टू कुमार सहित अन्य शामिल थे।मौके पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़ के बारे में भी जानकारी दिया ।साथ हीं उन्होंने गोली मारने वाले सिपाही को गैलेंट्री अवार्ड देने के लिए अनुशंसा करने की बात कही। उन्होंने बत्तख की जख्मी अमित पासवान का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। जबकि फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई चल रही है।