Kosi Live-कोशी लाइव 'सलमान खान को मारे लॉरेंस बिश्नोई या...' : फेसबुक लाइव आकर बोले पप्पू यादव, कहा : मरवा दो न...कौन रोक रहा है, कनाडा के राष्ट्रपति ने तो... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 1, 2024

'सलमान खान को मारे लॉरेंस बिश्नोई या...' : फेसबुक लाइव आकर बोले पप्पू यादव, कहा : मरवा दो न...कौन रोक रहा है, कनाडा के राष्ट्रपति ने तो...


Pappu Yadav : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिली धमकी के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इनदिनों सुर्खियों में है। मधेपुरा के खुर्दा आवास पर जनता दरबार के आयोजन के बाद पप्पू यादव ने फेसबुक LIVE किया और बगैर नाम लिए यूपी के कैसरगंज से बीजेपी के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर तीखा निशाना साधा।

"मरवा दो न, कौन रोक रहा है..."

फेसबुक पर LIVE आते हुए पप्पू यादव ने कहा कि "जो लोग मेरी आलोचना करते हैं कि पप्पू यादव डर गया तो मरवा दो न, कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान से सच गायब हो जाएगा। मैं डर के कारण कुछ नहीं करूंगा, ऐसी बात नहीं है, डर से जीने की आदत मुझे नहीं है।"

'सलमान खान को मारे लॉरेंस बिश्नोई या किसी और को...'

इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि "मैंने लॉरेंस बिश्नोई के आदमी को भी कहा कि तुम्हें किसे मारना है, किसे क्या करना है, यह तुम्हारा दायित्व है। मैं नहीं जानता कि मुझे धमकी देने के लिए अमन साहू हो या मयंक हो, इनको किसने कितने पैसे दिए। आप किसको मारना चाहते हैं, सलमान खान को या किसी और को, मुझे क्या लेना देना? मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं है, सरकार का दायित्व है कि सलमान को बचाना या न बचाना। मेरी हिजाजत की चिंता आपलोग मत करिए। मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं है।"

"कनाडा के राष्ट्रपति ने तो..."

इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि अभी मेरे मित्र अमन सिंह अमेरिका से फोन किए। कनाडा के राष्ट्रपति ने तो किसी से चर्चा की कि पप्पू यादव का रिस्पेक्ट इंडिया में नहीं है। पप्पू यादव की कद्र कनाडा में है...कहिए पप्पू यादव को कि वे यहीं का सिटीजनशिप ले लें। आने वाले भविष्य में पप्पू यादव यहीं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हो जाएंगे।

इसके साथ ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं लोगों की मदद करता हूं। इसमें बीजेपी समर्थक होते हैं, आरजेडी समर्थक होते हैं, पप्पू समर्थक होते हैं, कांग्रेस समर्थक होते हैं, उस समय मैं यह नहीं देखता हूं, इंसान के नाते मदद करता हूं। आपको लगता है कि मैं डर गया हूं तो आप उसी में खुश रहिए कि मैं डर गया हूं।"

इसके साथ ही पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें किस बात का डर लगता है कि उन्हें सिक्योरिटी मिली हुई है।