Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/चोर समझकर युवक को पेड़ से बांध कर पीटा:​​​​​​सहरसा में पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 1, 2024

SAHARSA/चोर समझकर युवक को पेड़ से बांध कर पीटा:​​​​​​सहरसा में पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया


वायरल वीडियो में बेल्ट से पिटाई करता युवक।

सहरसा में शुक्रवार को एक 25 साल के युवक को गाड़ी चोरी करने के आरोप में कुछ लोगों ने पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी को दो युवक बेल्ट से पीटते हुए दिख रहे है। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी को खोल कर सदर थाना लेकर गई।

आरोपी को छुड़ाने के लिए पहुंची पुलिस। - Dainik Bhaskar
आरोपी को छुड़ाने के लिए पहुंची पुलिस।

पड़ोसी का बाइक हटा रहा था, लोगों ने कर दी पिटाई

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान मन्नू पासवान पिता कुलानंद पासवान के रूप में की गई है। वह सुपौल के ठाढ़ी भवानीपुर का रहने वाला है। वहीं घटना को लेकर मन्नू पासवान के दोस्त शंकर कुमार की माने तो गाड़ी उनकी ही थी और दोनों पड़ोसी है। वह लोग आदित्य विजन में एलसीडी खरीद रहे थे। इस दौरान मन्नू पासवान बाइक को साइड कर रहा था।

युवक की पिटाई करते लोग।

वहां मौजूद लोगों को लगा कि वह बाइक चोरी कर भाग रहा रहा है। इसके बाद लोगों ने उसको गाड़ी सहित पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। जब वह बाहर निकला तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस आई और मन्नू पासवान को लेकर सदर थाना चली गई। मामले को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार ने कहा कि गलत फहमी के कारण युवक को गाड़ी चोरी के आरोप में पकड़ा गया था।