Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, पप्पू यादव बोले- हत्या हुई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 14, 2026

BIHAR:रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, पप्पू यादव बोले- हत्या हुई

खान सर कोचिंग विवाद में नया मोड़: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, पप्पू यादव बोले- हत्या हुई

पटना: खान सर कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस का शव नेपाल के स्थित एक होटल से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि 2 जून को हुए कोचिंग विवाद में नाम सामने आने और FIR दर्ज होने के बाद प्रिंस अपने 6-7 दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं ने मामले में 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पप्पू यादव ने कहा- यह हत्या है

ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि प्रिंस यादव की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या है। उनके बयान के बाद इस मामले ने और राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

खान सर की FIR में आरोपी था प्रिंस

2 जून को पर हुए हमले के बाद दर्ज FIR में प्रिंस यादव का नाम भी शामिल था। खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजमेंट से जुड़े कन्हैया कुमार सिंह ने कदमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

FIR में आरोप लगाया गया कि रात करीब 10 बजे ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के कहने पर प्रिंस यादव, अभिषेक और अन्य 15-20 लोग कोचिंग परिसर पहुंचे। वहां गार्ड के साथ मारपीट की गई, तोड़फोड़ हुई और कोचिंग का बोर्ड, बैरिकेडिंग व खान सर की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया गया।

2021 में भी सामने आया था नाम

प्रिंस यादव का नाम वर्ष 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में सामने आया था। यही वजह है कि पुरानी घटनाओं को भी अब इस केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

रौशन आनंद जेल में, सोमवार को बेल पर सुनवाई

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रौशन आनंद फिलहाल जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

दूसरी ओर खान सर के दो गार्ड भी जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। हालांकि पटना सिविल कोर्ट ने फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर 20 जून को सुनवाई होनी है।

छात्रों ने किया था प्रदर्शन

रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में छात्र तीन बार सड़कों पर उतर चुके हैं। छात्रों का आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच के एकतरफा कार्रवाई की गई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि “जो गोली चलवाता है वह बाहर है और जो मौके पर मौजूद भी नहीं था, वह जेल में है।” छात्रों ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फायरिंग वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

हमले के बाद खान सर के गार्ड्स का फायरिंग करते हुए वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया। खान सर ने सफाई देते हुए कहा था कि फायरिंग आत्मरक्षा में की गई थी और गार्ड्स ने किसी को निशाना बनाकर गोली नहीं चलाई।

उन्होंने कहा था कि पुलिस देर से पहुंची थी, इसलिए गार्ड्स को आत्मरक्षा में कदम उठाना पड़ा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल नेपाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, रजिस्टर और साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि प्रिंस यादव की मौत हादसा थी, हत्या या फिर किसी अन्य वजह से हुई।