Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/मधेपुरा में अधेड़ की गोली मार कर हत्या:बदमाशों ने दीपावली की रात गर्दन और सीने में मारी दो गोलियां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 1, 2024

MADHEPURA/मधेपुरा में अधेड़ की गोली मार कर हत्या:बदमाशों ने दीपावली की रात गर्दन और सीने में मारी दो गोलियां


मधेपुरा में दिपावली की रात बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
मधेपुरा में गुरुवार शाम अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना आलमनगर थाना क्षेत्र के विषपट्टी पंचायत के महदीपुर गांव की है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान विषपट्टी पंचायत के महदीपुर वार्ड 13 निवासी विष्णुदेव शर्मा के बेटे गोपाल शर्मा (55) के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे हुई। अज्ञात बदमाशों ने गोपाल शर्मा को गर्दन और सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली से वह जमीन पर गिर गए। कुछ देर बाद जब गोपाल का पोता अंकुश वहां पहुंचा तो दादा को तड़पते देख शोर मचाया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

घटना के बाद से गांव में दहशत

सूचना मिलने पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर वासुदेव राय, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, एसआई आशुतोष कुमार त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र पुलिस बल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीपीओ ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। दीपावली की रात हुए इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।