Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: मधेपुरा में कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 1, 2024

Bihar News: मधेपुरा में कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम


मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भेलाही गांव के वार्ड संख्या 07 निवासी सुधीर शर्मा की आठ वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी कोल्हायपट्टी चौक के समीप सड़क पार कर रही थी। इस दौरान कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर मुरलीगंज-बिहारीगंज राजकीय राजमार्ग 91 को जाम कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।  वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।