सहरसा के बलवाहाट थाना इलाके में एक धुर जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वारदात का वीडियो पीड़ित परिवार के लोगों ने बना लिया है। मारपीट की घटना में एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। घायलों की पहचान 50 साल की मालती देवी और 18 साल के सौरभ कुमार के रूप में की गई है। बलवाहट थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मदनपुर वार्ड नंबर एक निवासी घायल मालती देवी के बेटे गौरव कुमार ने कहा कि पड़ोस में रहने वाले नवीन प्रसाद सिन्हा से महज एक धुर जमीन को लेकर विवाद है।
इसी विवाद को लेकर गुरुवार को नवीन प्रसाद सिंह ने अज्ञात लोगों को बुलाकर घर पर हमला कर दिया गया। बांस और हथियार से लैस लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इसमें उनकी मां मालती देवी के सिर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो भी मौजूद है। बलवाहाट थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने कहा कि मारपीट की जानकारी मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
