Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/रिल्स बनाने के दौरान पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत, एक जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 17, 2024

MADHEPURA/रिल्स बनाने के दौरान पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत, एक जख्मी


दाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमनगर-बुधमा पथ पर कुस्थनी गांव के समीप रिल्स बनाने के दौरान सड़क किनारे पेड़ से बाइक टकरा गयी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बुधमा कैंप पुलिस को दी. मौके पर कैंप पुलिस प्रभारी अजीत कुमार ने घायल को आलमनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा. मृतक सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र के पड़ड़िया पंचायत वार्ड 16 निवासी जयनंदन पासवान का पुत्र लवकुश कुमार है, जबकि घायल केदार पासवान का पुत्र आदित्य कुमार है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सीमावर्ती बेलदौर थाना क्षेत्र के महिनाथनगर निवासी माना कुमार साह से बाइक मांगकर युवक आलमनगर रिश्तेदार के घर जा रहा था. इसी दौरान रिल्स बनाने के दौरान बाइक पेड़ से टकरा गयी.

इधर, बुधमा पुलिस कैंप प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि घायल को अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है. परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.