Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, DRM के पोस्ट तस्वीर पर रेल मंत्री का लाइक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 17, 2024

Bihar: सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, DRM के पोस्ट तस्वीर पर रेल मंत्री का लाइक


सहरसा से लहेरिया सराय ट्रेन संख्या 05548 में सफर कर रही गर्भवती महिला यात्री ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। बताया जाता है महिला यात्री मीना कुमारी को ट्रेन में यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा होना शुरू हो गया, जिसके बाद महिला ने चलती ट्रेन में ही एक शिशु को जन्म दिया।

 

चलती ट्रेन में शिशु के जन्म की सूचना मिलते ही दरभंगा जंक्शन पर रेलवे अस्पताल में तैनात डॉ. ऋचा मिश्रा और सहायक कर्मी चिंटू महिला यात्री की मदद करते हुए ट्रेन से उतारकर अस्पताल लाया। जहां से जांच के बाद उसे डीएमसीएच भेज दिया गया है। इस बात की सूचना डीआरएम समस्तीपुर कार्यालय सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। इसमें डॉ. ऋचा मिश्रा और एक आरपीएफ की महिला सिपाही बच्चे को अपने गोद में लेकर खुश दिखाते नजर आ रही हैं।


बताया जाता है, सहरसा से दरभंगा आ रही ट्रेन संख्या 05548 में सफर कर रही गर्भवती महिला मीना कुमारी का प्रसव ट्रेन में ही हो गया। जहां डॉ. रिचा मिश्रा और स्टाफ चिंटू ने उसका इलाज किया। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें आगे की देखभाल के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। डीआरएम समस्तीपुर कार्यालय द्वारा इसे सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है, जिसे रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी लाइक किया है।